‘द गॉडफादर’ अपने समय की सबसे शानदार फिल्मों मे से एक मानी जाती है। लेकिन आज के दर्शक भी क्राइम और थ्रिलर से भरी हुई फिल्मों में खूब पसंद करते हैं। ऐसे में फिल्म के 50 साल पूरे होने पर ‘द गॉडफादर’ को फिर से थिएटर में उतारने का फैसला लिया गया है। ये फिल्म इस हफ्ते 25 फरवरी यानी शुक्रवार को कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो दर्शकों के लिए किसी बड़ी गुड न्यूज से कम नहीं है।
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला, डाएन कीटन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘द गॉडफादर’ फिल्म मारियो पुजो के उपन्यास ‘द गॉडफादर’ पर आधारित है। ये फिल्म शक्तिशाली इटालियन अमेरिकन परिवार पर केंद्रित है, जो अपराथ से जुड़े होते हैं। फिल्म में डॉन की भूमिका मार्लन ब्रैंडो निभाते हैं, जिनके बेटे की भूमिका में अल पचिनो होते हैं। अल पचिनो भी फिल्म में एक माफिया में जाकर शामिल हो जाते हैं। इसी तरह फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें खूब क्राइम और थ्रिलर होता है। इस फिल्म के तीन पार्ट रिलीज हुए थे। फिल्म को संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय फिल्म रजिस्ट्री के लिए चना गया था। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने अकादमी पुरस्कार में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड अपने नाम किया था।
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला के निर्दशन में बनी फिल्म ‘द गॉडफादर’ में मार्लन ब्रैंडो और अल पचिनो के अलावा, जेम्स कान, रिचर्ड एस. कैस्टेलानो, रॉबर्ट डुवाल, स्टर्लिंग हेडन, जॉन मार्ले और डाएन कीटन ने अहम भूमिका निभाई थी।