रिलीज हुआ रुसलान का टीजर
आयुष शर्मा एक्शन अवतार में अपनी आगामी फिल्म 'रुसलान' के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इसका टीजर आज रिलीज हो गया है। वीडियो में आयुष शर्मा जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 'रुस्लान' एक एक्शनर फिल्म है, जिसका निर्देशन कात्यायन शिवपुरी ने किया है। सामने आए इस टीजर को देखकर पता लग रहा है कि यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमें आयुष शर्मा जबर्दस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
एक्शन से भरपूर है फिल्म का टीजर
टीजर में आयुष शर्मा के साथ-साथ जगपति बाबू भी नजर आ रहे हैं। जहां आयुष शर्मा के किस किरदार में है, वो खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन जगपति बाबू फिल्म में पुलिस का किरदार निभाते दिख रहे हैं। फिल्म में सुश्री मिश्रा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म केके राधामोहन ने प्रोड्यूस की है। यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में है। आयुष ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'इंपेशेंट हूं, इंपल्सिव हूं और प्रोटोकॉल तो बिलकुल फॉलो नहीं करता हूं। तभी रुसलान के नाम से जाना जाता हूं। आ रहा हूं हाथ मैं गन और गिटार लेकर आ रहा हूं क्योंकि इस बार गिटार भी बजेगा और गन भी। टीज हुआ रिलीज।'
ऐसा रहा आयुष का फिल्मी सफर
आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को उनकी पत्नी के भाई यानी सलमान खान ने फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके बाद वह फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रूख' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ सलमान खान भी मुख्य भूमिका में थे। लेकिन इस फिल्म का हश्र भी बुरा ही रहा था। अब आयुष शर्मा एक बार फिर स्क्रीन पर आ रहे हैं, देखना होगा कि इस फिल्म को फैंस की क्या प्रतिक्रिया मिलती है।
KKBKKJ Day 1 Collection: 10 साल में बॉक्स ऑफिस पर सलमान की सबसे खराब शुरुआत, टॉप 10 में भी नहीं टिके भाईजान