तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
- फोटो : Social media
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमन्ना भाटिया और विजय साथ में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान का है। दोनों ही सितारे ऐले अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान मिले थे। तमन्ना भाटिया मीडिया के सामने पोज दे रही थीं कि विजय वहां से गुजरे और उनसे बात कर गले लगाया। इसके बाद दोनों साथ में बैठे हुए भी नजर आए।
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना और विजय की यह वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई दोनों के रिश्ते के बारे में सवाल कर रहा है, तो किसी को दोनों की जोड़ी पसंद नहीं आ रही है। एक ने लिखा, 'तम्मू बेहतर डिजर्व करती हैं', तो दूसरे ने कहा, 'जोड़ी अच्छी नहीं लगी।' वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, 'वो एक बेहतरीन एक्टर है और वह एक खूबसूरत एक्ट्रेस, ऐसे में हम कौन होते हैं दोनों को जज करने वाले।'
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया