फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anu Malik: मुश्किल भरे दिनों को याद कर छलका अनु मलिक का दर्द, बोले- आज मैं जिंदा हूं तो...

Mon, 16 Jan 2023 12:36 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनु मलिक ने कहा कि परिवार मेरा वह स्तंभ है, जिसने मुश्किल समय में मुझे खड़ा होना सिखाया है। 
विज्ञापन
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनु मलिक बेहतरीन गायकों में से एक हैं। अपनी गायकी के दम पर आज वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई दर्द झेले हैं, जिसका खुलासा अनु मलिक ने आज रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के मंच पर किया। दरअसल, रियलिटी शो में फैमिली वीक चल रहा है। इसी दौरान अनु मलिक ने अपनी मुश्किल भरे दिनों को याद करते हुए अपना दुख साझा किया और बताया कि कैसे उनके बुरे दिनों में परिवार ने उन्हें हिम्मत दी।

विज्ञापन

अनु मलिक-अंजु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
फैमिली वीक के दौरान अनु मलिक के लिए उनके परिवार ने एक मैसेज दिया। मैसेज में उनके परिवार ने कहा कि अनु मलिक एक हिम्मत वाले व्यक्ति हैं, जिन्होंने कठिन समय देखा है, लेकिन कभी हार नहीं मानी। इस मैसेज को सुनने के बाद अनु मलिक भावुक हो गए और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने भी अपने बीते दिनों को याद किया। अनु मलिक ने कहा कि परिवार मेरा वह स्तंभ है, जिसने मुश्किल समय में मुझे खड़ा होना सिखाया है। मैं इस वीटी के लिए टीम को धन्यवाद कहना चाहूंगा। यह मेरे लिए यह सप्राइजिंग था। मैंने अपने जीवन में मुश्किल समय देखा है। मुझे कहना होगा कि आज मैं अपनी पत्नी और बच्चों की वजह से हूं।

अनु मलिक - फोटो : Instagram
अनु मलिक ने कहा कि हम हमेशा कहते हैं कि परिवार का बड़ा सदस्य ही उसका आधार होता है, लेकिन मेरे लिए तो मेरे परिवार का आधार, मेरी मजबूती का आधार मेरी पत्नी और मेरी बेटियां हैं। असल में, आज मैं जिंदा हूं तो अपनी जिंदगी में मौजूद सिर्फ इन तीन औरतों की वजह से। मैं मानता हूं कि यदि आपका परिवार आपके साथ है तो आप जिंदगी में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, गायक अनु मलिक पर 'मी टू' के कई आरोप लग चुके हैं। 2018 में कई महिलाओं ने अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। गायक श्वेता पंडित, नेहा भसीन और सोना महापात्रा जैसी कई महिलाओं ने अनु पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, 17 जनवरी 2020 में महिला आयोग ने सबूतों के अभाव के कारण अनु मलिक पर लगाए गए सभी यौन उत्पीड़न के मामलों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें