फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubina Dilaik: तिरंगा सही से फोल्ड करने का तरीका बताती दिखीं रुबीना दिलैक, बोलीं- कुछ भी हो, लेकिन...

Sun, 14 Aug 2022 07:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस समय हर ओर लोग तीन रंगो से सराबोर नजर आ रहे हैं। लोग हर घर तिरंगा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते दिख रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री रुबीना दिलैक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह तिरंगा को सही तरह से इस्तेमाल करने के प्रति जागरुक करती दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन
रूबीना दिलैक - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। आम इंसान से लेकर टीवी और सिनेमा जगत के सितारे भी अपने घर तिरंगा फहरा रहे हैं। 'हर घर तिरंगा' अभियान में हर कोई बढ़चढ़ कर हिस्सा ले  रहा है, हालांकि इन सबके बीच झंडा को इस्तेमाल करने के बाद सही से सहेजने की बारे में जानकारी होना भी आवश्यक है ताकि हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो। इसी बीच टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक का एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें वह तिरंगा को सही से फोल्ड करने का तरीका बताती नजर आ रही हैं, क्योंकि कुछ भी हो लेकिन हमारे  तिरंगा की शान हमेशा ऊंची रहनी चाहिए।

विज्ञापन

तिरंगा को फोल्ड कर सम्मान पूर्वक सौंपती दिखीं रूबीना दिलैक 
दरअसल, आजादी के 75 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार ने 'हर घर तिरंगा' मुहिम की शुरुआत की है, जिसमें 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की गई है। इस समय हर ओर, हर घर और हर हाथ में तिरंगा दिखाई दे रहा है। इस फहराने के बाद सही से रखना भी बहुत जरूरी है, इसलिए रूबीना दिलैक लोगों को जागरूक करती दिखाई दे रही हैं। साझा किए गए वीडियो में एक्ट्रेस पहले झंडे को लहराती हैं और उसके बाद उसे सही से फोल्ड करके किसी को सौंपने तक का तरीका बताती हैं। वीडियो देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

तारीफ करते दिखे लोग
रूबीना दिलैक का ये वीडियो पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- "मैंने पूरा वीडियो देखा उन्होंने आखिर में हाथ जोड़कर बहुत सम्मान से वापस दिया। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा- "यह नहीं है कि आप झंडे को कैसे मोड़ते हैं, बल्कि इसे सौंपने की भावना और सम्मान है, जिसे रुबीना ने हाथ जोड़कर अच्छा किया!"।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें