फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: 'कुछ कुछ होता है' के अंजलि-राहुल बने हिना खान और शाहीर शेख, अभिनेता ने इतनी जोर से मारा कि...

Sun, 14 Aug 2022 05:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी अभिनेत्री हिना खान की सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर नई-नई पोस्ट साझा करती रहती हैं। आज  एक्ट्रेस ने अभिनेता शाहीर शेख संग वीडियो साझा किया है। 
विज्ञापन
हिना खान शाहीर शेख - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अब तक सीरियल्स से लेकर कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी की संस्कारी बहू से लेकर विलेन तक के किरदार में अपनी छाप छोड़ चुकीं हिना अपने काम की वजह से तो पहचानी ही जाती हैं, इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। खूबसूरत होने के साथ ही हिना स्टाइल आइकॉन भी हैं। वह अक्सर अलग-अलग लुक में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि आज एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता शाहीर शेख भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

हिना ने लिखा- इतनी जोर से मारने की क्या जरूरत थी
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह और शाहीर शेख फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के एक सीन पर राहुल-अंजलि बनकर एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान हिना शाहीर शेख के चेहरे पर धीरे से चांटा मारती हैं लेकिन शाहीर पलटकर उनके कुछ ज्यादा ही तेज मार देते हैं। एक्ट्रेस ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- बस दोस्तो की बात है..शाहीर शेख इतनी जोर से मारने की जरूरत नहीं थी, वह अपने काम को बहुत सीरियसली लेता है।
यहां देखें वीडियो
विज्ञापन

शाहीर हिना को साथ देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
हिना खान ने वीडियो साझा करने के साथ ही यह भी बताया कि वो और भी कंटेंटे शेयर करने वाली हैं। जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। फैंस शाहीर और हिना को शाहिना #shahina बुलाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा हिना खान की इस पोस्ट पर कई फैंस मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अरे अरे भाई साहब राहुल और अंजलि का झगड़ा। वहीं दूसरे ने लिखा- क्या एक्शन है सर जी जितनी बार देखो मन नहीं भर रहा। इसके अलावा यूजर्स जमकर हंसी वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें