आमिर खान की पत्नी किरण राव के घर से 80 लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी हो गई है। इसके लिए खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस भी छानबीन में जुट गई है। यह चोरी किरण राव के बांद्रा स्थित घर में हुई है। किरण राव के एक रिश्तेदार ने एफआईआर दर्ज करवाई है। किरण इस घर में कभी-कभी आती हैं। फिलहाल वो पति आमिर खान के साथ कार्टर रोड पर स्थित एक अपार्टमेंट रहती हैं।
नौकरों से हो रही पूछताछ
एफआईआर के मुताबिक, पिछले हफ्ते किरण ने देखा कि उनके बेडरूम से एक डायमंड की अंगूठी और नेकलेस गायब है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। घर में कुक फरजाना, किरण की असिस्टेंट सुजाना और अन्य काम करने वाली झुमकी रहती है।
पुलिस के अनुसार, ये चोरी इन तीनों में से किसी एक ने की है। पुलिस तीनों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस के पास तीनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। बता दें कि इस बारे में अभी तक किरण राव या पुलिस की ओर से काई बयान नहीं आया है।