फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पिता के बारे में ये क्या बोल गए आमिर खान, बच्चे क्या सोचेंगे?

Mon, 28 Nov 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ नहीं बोलते हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पिता और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर ताहिर हुसैन को लेकर कुछ खुलासा किया है।
विज्ञापन


दरअसल इस इवेंट पर पत्रकारों के साथ साथ उनके बच्चों को भी बुलाया गया था। यहां उनसे बातचीत के दौरान आमिर ने ये बात कही। उन्होंने कहा,' मेरे पिता हिटलर की तरह थे और हम सब उनसे बहुत डरते थे। मैं भी काफी उपद्रवी था।'
विज्ञापन

आखिर क्यों आमिर खान ने अपने पिता को 'हिटलर' की तरह बताया ?

बता दें कि फिल्म 'दंगल' में आमिर एक कड़क स्वभाव वाले पिता के किरदार में हैं जो अपनी बेटियों को पहलवान बनाने के लिए उन्हें हर कठिनाई से गुजरने के लिए प्रेरित करता है और ट्रेनिंग करवाता है। आमिर का ये किरदार असल जिंदगी में पहलवान महावीर फोगाट पर बेस्ड है।

कहा जा रहा है कि आमिर खान ने अपने पिता को हिटलर का दर्जा इसलिए दे डाला है ताकि फिल्म में सख्त पिता के उनके किरदार को देखकर लोग उन्हें गलत न समझ लें। लेकिन आमिर का ये बयान उनके बच्चे पर क्या असर डालेगा, ये देखने की बात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें