फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस एस राजामौली के बाद RRR के प्रोड्यूसर निकले कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया घर में ही आइसोलेट

Fri, 07 Aug 2020 10:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • RRR फिल्म के प्रोड्यूसर हुए कोरोना पॉजिटिव।
  • हैदराबाद में घर पर ही हैं आइसोलेटेड।
विज्ञापन
डीवीवी दनय्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस का कहर अब भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस से अब तो कोई बी अछूता नहीं रहा है। इस वायरस ने बॉलीवुड के महानायक और उनके परिवरा को भी अपनी चपेट में ले लिया था। हालांकि अभिषेक बच्चन अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। अब हाल ही में खबर है कि RRR फिल्म के प्रोड्यूसर डीवीवी दनय्या भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

विज्ञापन


बीते दिन खबर आई थी कि RRR फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली परिवार सहित कोरोना की चपेट में आ गए हैं। तो वहीं अब इसी फिल्म के प्रोड्यूसर डीवीवी दनय्या भी इस घातक वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बात का पता चलते ही डीवीवी अपने हैदराबाद स्थित घर में आइसोलेट हो गए हैं। हैदराबाद से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दनय्या को बीते एक हफ्ते से हल्का बुखार था। जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया और रिजल्ट पॉजिटिव आया। दनय्या फिलहार स्वस्थ हैं और अपने घर में ही होम क्वारंटीन हैं।

इससे पहले RRR फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली और उनके परिवार को भी हल्के बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया। जिसके बाद राजामौली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि वो और उनका परिवार कोविड 19 से ग्रसित है। फिलहाल निर्देशक और उनका परिवार होम क्वारंटीन में है।होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढ़ें: 'इंडियन 2' के सेट पर हुआ था हादसा, कमल हासन और शंकर ने मृतकों के परिवारों को बांटे एक करोड़ रुपये के चेक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें