अनुबंध के एलान के दौरान मौजूद रहे केंद्रीय वित्त और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद कहते हुए अनूप जलोटा ने कहा, 'कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अच्छे दिन आ गए हैं। हमारे अच्छे दिन अब आ गए हैं। लेकिन यह अच्छे दिन लाने के मैं पीयूष गोयल का जितना धन्यवाद दूं उतना कम है क्योंकि उन्होंने कभी किसी चीज के लिए मना नहीं किया। मैं और सोनू निगम कितनी बार उनके ऑफिस मिलने गए और उन्होंने हर बार समय दिया और बात की। उन बातों का नतीजा ये हैं कि अब हमें अच्छी खासी रॉयल्टी मिलनी शुरू जो गई है। यहां तक कि वह अब हमारे गायकों तक भी पहुंचना भी शुरू हो गई है।'
यह भी पढ़ें- Honey Singh: वर्षों बाद दिलजीत दोसांझ को लेकर हनी सिंह ने किया खुलासा, बताया एल्बम का नहीं मिला खास क्रेडिट
टी सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार के बारे में पीयूष गोयल ने कहा 'मुझे याद है जब मैं यह प्रस्ताव भूषण कुमार के पास लेकर गया तो उन्होंने कहा था कि गायक बड़े बड़े लाइव शो करते हैं। उनकी कमाई का हिस्सा भी हमारे पास आना चाहिए क्योंकि एक म्यूजिक कंपनी किसी गायक को मशहूर करने में काफी खर्च करती है। मैं समझता हूं कुछ चीजों का शायद समय आता है तभी काम होता है। यह कोई लड़ाई नहीं है बस समय के साथ चीजें होती हैं और हमको इसे खुशी खुशी स्वीकार करना चाहिए।'
यह भी पढ़ें- Pamela Chopra: पामेला के प्रेयर मीट में दिखे बॉलीवुड सितारे, अभिषेक से लेकर करण तक श्रद्धांजलि देने पहुंचे
आपको बता दें कि गायकों को उनकी रॉयल्टी के लिए सबसे पहली आवाज जावेद अख्तर ने साल 2012 में उठाई थी। यह नियम लागू होने के बाद अब गायकों को मरणोपरांत भी उनके हक की रकम मिलेगी। जैसे कहीं मोहम्मद रफी या किशोर कुमार का गाना बज रहा है तो उसकी रॉयल्टी उनके परिवार वालों को मिलेगी। इस दौरान अलका याग्निक, उदित नारायण, कुमार सानू, शान, पंकज उधास, अनुराधा पौडवाल जैसे कई गायकों ने सरकार को उनके इस फैसले को लेकर शुक्रिया कहा।
यह भी पढ़ें- Honey Singh: हनी सिंह को पसंद नहीं आया शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन! एक्ट्रेस के लुक को लेकर कही यह बात