फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronit Roy: रोनित रॉय ने बांसुरी बजाते वीडियो किया शेयर, एक्टर के टैलेंट पर फिदा हुए सुनील शेट्टी

Fri, 03 Oct 2025 03:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunil Shetty: अभिनेता रोनित रॉय ने सोशल मीडिया हैंडल अपना एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@ronitboseroy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'उड़ान', '2 स्टेट्स', 'अग्ली' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता रोनित रॉय ने अपना एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में रोनित खुद बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। रोनित का यह टैलेंट देखकर फैंस भी हैरान हैं।
विज्ञापन

 

रोनित रॉय का पोस्ट
आज शुक्रवार 3 अक्तूबर को रोनित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गाना 'कोरा कागज था ये मन मेरा' की धुन बजाई। इस लाजवाब वीडियो के साथ रोनित ने कैप्शन में लिखा, 'नहीं, मैंने बांसुरी की ट्रेनिंग छोड़ी नहीं है। मैं पोस्ट नहीं करता क्योंकि अभी मैं इसमें अच्छा नहीं हूं। अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है।' 

सेलेब्स और फैंस के कमेंट
रोनित रॉय के इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने प्यार बरसाते हुए एक लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। एक्टर कुशाल टंडन ने रोनित की इस पोस्ट पर लिखा, 'वाह'। रोनित की इस पोस्ट पर उनके फैंस फायर और लाल दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। 

शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' के बारे में
रोनित ने टीवी शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' में राजा सोमेश्वर का रोल निभाया है। रोनित अपनी दमदार स्क्रीन मौजूदगी और गहरी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस राजा के रोल में गहराई, शालीनता और गंभीरता दिखाई, जिससे कई पीढ़ियों के दिल जीत लिए। रोनित ने राजा सोमेश्वर को कर्तव्य, भाग्य और बेटे पृथ्वीराज के प्यार के बीच फंसे एक इंसान के रूप में दिखाया। कहानी आगे बढ़ी तो राजा सोमेश्वर की मौत हो जाती है और शो में नया अध्याय शुरू होता है।

यह भी पढ़ें: Cocktail 2: पूरा हुआ 'कॉकटेल 2' का इटली शेड्यूल, कृति सेनन ने तस्वीरें शेयर की दी जानकारी
 
विज्ञापन

रोनित रॉय का करियर 
टेलीविजन और फिल्मों में सफल अभिनेता के रूप में स्थापित रोनित रॉय ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है। रोनित ने कई फिल्मों में भी कई मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने 'जान तेरे नाम' से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की, और फिर 'उड़ान', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', और 'काबिल' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: 'पायरेसी को बढ़ावा न दें', 'कांतारा चैप्टर 1' के निर्माताओं ने दर्शकों से की खास अपील
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें