आमिर खान की चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पीके' का विषय क्या है इस बारे में एक खुलासा हुआ है। इस खुलासे में आमिर के गेटअप की भी चर्चा है।
राजकुमार हीरानी की आमिर स्टारर फिल्म 'पीके' की झलक जो भी अब तक सामने आयी है या सुनने को मिली है उसमे कभी आमिर घाघरा पहने नजर आते हैं।
इस तस्वीर के लीक होने के बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि आमिर आखिर इस फिल्म में घाघरा पहने हुए क्यों हैं। इसके अलावा उनकी नीली आंखें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
अब तक यह समझ नहीं आ पा रहा था कि आखिर आमिर उस फिल्म में कर क्या रहे हैं। इस फिल्म से जुड़े एक शख्स की माने तो आमिर की इस फिल्म में भूमिका एक एलियन की है।
यह एक ऐसा एलियन है जो आसमान से धरती पर गिरता है। जिसे न कपड़े पहनने की समझ है न बात करने की। मगर बाद में यह आदमी लोगों से रिश्ता जोड़ लेता है। यह एक व्यंगात्मक फिल्म है।
इस फिल्म में आमिर के अलावा सुशांत सिंह राजपूत, अनुष्का शर्मा और संजय दत्त नजर आएंगे। फिल्म अगले साल होली के पहले-पहले रिलीज हो जाएगी।