फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty 2023 Movies: इन फिल्मों से धमाल मचा सकते हैं रोहित शेट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Thu, 29 Dec 2022 04:06 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2023 में रोहित शेट्टी की कई फिल्में रिलीज होंगी। इनमें अजय देवगन की सिंघम 3, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इंडियन पुलिस फोर्स, सूर्यवंशी 2 और गोलमाल 5 जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
Rohit Shetty - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में एक्शन कॉमेडी फिल्मों के निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। उनकी फिल्में सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं कर पाईं। हाल ही में रिलीज रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन करने में असफल रही। साल 2023 में रोहित शेट्टी की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें अजय देवगन की सिंघम 3, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इंडियन पुलिस फोर्स, सूर्यवंशी 2 और गोलमाल 5 आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

इंडियन पुलिस फोर्स - फोटो : social media
इंडियन पुलिस फोर्स 
रोहित शेट्टी 'पुलिस फोर्स' पर वेब सीरीज तैयार कर रहे हैं। इसका नाम 'इंडियन पुलिस फोर्स' है। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके साथ विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदार निभाएंगे। यह वेब सीरीज 2023 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Arunabh Kumar: टीवीएफ के अरुणाभ कुमार को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने किया रिहा

सिंघम 3 - फोटो : social media
सिंघम 3
रोहित शेट्टी की बेहतरीन फिल्मों में शुमार सिंघम सीरीज का तीसरा पार्ट 2023 में रिलीज होगा। इस फिल्म में हर बार की तरह अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लेडी सिंघम के किरदार में दिखाई देंगी। यह फिल्म चार सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- रश्मि देसाई की शोख अदाएं देख रुक जाएंगी सांसें

सूर्यवंशी - फोटो : social media
सूर्यवंशी
निर्देशक रोहित शेट्टी साल 2021 में रिलीज सुपरहिट फिट फिल्म सूर्यवंशी का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार और अभिनेत्री कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।  रोहित शेट्टी को सूर्यवंशी के सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं। 

यह भी पढ़ें- 'इतराती बलखाती' न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए निकलीं अंजलि अरोड़ा
विज्ञापन

गोलमाल 5 - फोटो : social media
गोलमाल 5
रोहित शेट्टी 2023 में अपनी हिट कॉमेडी सीरीज गोलमाल का अगला पार्ट भी रिलीज करने वाले हैं। दरअसल, साल 2006 में गोलमाल फिल्म आई थी। अभी तक इस फिल्म के चार सीक्वल बन चुके हैं। गोलमाल में अजय देवगन से शुरुआत हुई थी, जिसके बाद गोलमाल 4 में परिणीति चोपड़ा और तब्बू नजर आई थीं। गोलमाल 5 चार अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें