'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्म देने वाले रोहित शेट्टी अब फिर कुछ नया करने जा रहे हैं। ये कमाल वह 'सिंघम2' से भी पहले दिखा देंगे।
रोहित शेट्टी अब एक नए ही अवतार में नजर आएंगे। अभी तक तो एक निर्माता-निर्देशक के तौर पर ही उनको जाना जाता है लेकिन अब वह एक रियल स्टंट पर आधारित रिएलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे।
हालांकि रोहित शेट्टी इससे पहले कॉमेडी सर्कस में बतौर जज भाग ले चुके हैं। लेकिन पूरे कार्यक्रम को अकेले होस्ट करने का ये उनका पहला अनुभव होगा।
वैसे रोहित अपनी फिल्मों में स्टंट को खास जगह देते हैं पर इस बार वह सेलिब्रिटी टेंलेंट का साहस आंकते दिखेंगे। सूत्रों के अनुसार रोहित 'खतरों के खिलाड़ी' रिएलिटी शो के अगले होस्ट चुन लिए गए हैं।
इससे पहले इस शो को प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार होस्ट कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस बार पहले अजय देवगन को फाइनल किया जा रहा था लेकिन अंतिम मौके पर रोहित बाजी मार ले गए हैं।