एक्शन और कॉमेडी के तड़के वाली फिल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी जल्दी अपनी नई फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। खबर है कि रोहित की अगली फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल के लिए साइन किए गए हैं।
हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन इस फिल्म में शाहरुख खान और वरुण धवन लीड एक्टर के रुप में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में दोनों भाई का किरदार निभाएंगे। जबकि कैटरीना शाहरुख के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।