गाने में दिखा 90 के दशक का रोमांस
इस गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में शिफॉन साड़ी पहने हुए कश्मीर के बर्फ से ढके पहाड़ों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को ऐसे फिल्माया गया है कि इसे देखकर आपको 90 के दशक की याद आ जाएगी। इस गाने का म्यूजिक भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। काफी लंबे अरसे बाद तुम क्या मिले गाने में अरिजीत सिंह, अमिताभ भट्टाचार्य और प्रीतम की तिकड़ी फिर से एक हो गई है। ये तीनों पहले ऐ दिल है मुश्किल के गाने चन्ना मेरेया गाने के लिए एक साथ सामने आए थे।
इसे भी पढ़ें- Nutan: दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर की बालकनी भरभराकर ढही, मुंबई की भारी बारिश बनी वजह
क्या बोले करण जौहर
इस गाने को लेकर करण जौहर कहते हैं, 'लव सॉन्ग हमेशा चुनौतीपूर्ण होते हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के लव सॉन्ग हमेशा दुनिया भर के दर्शकों से जुड़े रहे हैं। मुझे याद है कि हमने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लव सॉन्ग की रिकॉर्डिंग लास्ट में रखी थी क्योंकि प्रीतम दादा, अमिताभ और मैं इस बात को लेकर बहुत घबराए हुए थे कि गाना कैसा होगा। हम हमेशा अपने बांद्रा ऑफिस में मिलते थे क्योंकि दादा इसे अपने लिए बहुत भाग्यशाली मानते थे। मुझे याद है कि हमारी एक मीटिंग में उन्होंने हमें सिर्फ तुम क्या मिले की धुन सुनाई थी और यह मेरे मन में गूंज उठी। तुम क्या मिले वास्तव में हमारे सभी सामूहिक दिलों का एक टुकड़ा है और मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों के साथ हमारे कई प्रेम गीतों की तरह ही सुंदर संबंध बनाएगा।