फोटो में नजर आ रहा हंसता-खिलखिलाता बच्चा आज इंडस्ट्री में नामी डायरेक्टर है। शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन तक तमाम सितारे इनके साथ काम कर चुके हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आए दिन बॉलीवुड हस्तियों के बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। फैंस भी इनमें खूब दिलचस्पी लेते हैं और वायरल फोटोज में अपने चहेते सितारों को पहचानने की कोशिश करते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक बेहद क्यूट बच्चा मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, यह बच्चा कोई एक्टर नहीं, बल्कि नामी डायरेक्टर है। इस बच्चे के पास आज के वक्त में बड़े-बड़े स्टार्स काम मांगने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। अगर आप अब भी नहीं पहचान पाए तो हम आपको बताते हैं...
विज्ञापन
फोटो में नजर आ रहा हंसता-खिलखिलाता बच्चा इंडस्ट्री का बहुत बड़ा डायरेक्टर बन चुका है। शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन तक तमाम सितारे इनके साथ काम कर चुके हैं। इन पर कई बार नेपोटिज्म के आरोप भी लगे हैं। अब तो आप पक्का समझ ही गए होंगे! जी हां, यह प्यारा सा बच्चा कोई और नहीं, बल्कि मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर हैं।
New TV Show: प्रीतम और टीनू वर्मा पर कलर्स ने लगाया टीआरपी का सबसे बड़ा दांव, जानिए क्या है नए शो की कहानी
विज्ञापन
करण जौहर पिछले कई वर्षों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले वह कई शानदार फिल्में बना चुके हैं। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, ए दिल है मुश्किल, स्टूडेंट ऑफ द ईयर समेत कई शानदार फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया है। बॉलीवुड के तमाम स्टारकिड्स को डेब्यू उन्होंने ही कराया है।
करण जौहर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि, उनके दो जुड़वा बच्चे हैं-यश और रूही। करण वर्ष 2015 में सेरोगेसी के जरिए पिता बने। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर इस वक्त अपनी फिल्म 'रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में है। करण द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अहम रोल में नजर आएंगे।
Grammy Awards 2023: ग्रैमी में बियॉन्से का दबदबा, रिकी ने बढ़ाया भारत का मान तो चूकीं पंडित रवि शंकर की बेटी