फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Kishan: 'जिन कंधों पर खेलता था आज उन्हें ही कंधों पर...', भाई के निधन के बाद भावुक हुए रवि किशन

Mon, 06 Feb 2023 12:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रवि किशन ने इन तस्वीरों के साथ बेहद ही भावुक कर देने वाला पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मेरे बड़े भईया  श्री राम किशन शुक्ल जी, पंचतत्व में विलीन हुए, जिन कंधों पर बैठ कर खेला करता था, आज उन्हें कंधों पर उठाया'।
विज्ञापन
राम किशन शुक्ला, रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेता और भाजपा के सांसद रवि किशन के भाई राम किशन शुक्ला का बीते दिन हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह 53 वर्ष के थे। अभिनेता के भाई ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में दोपहर 12 बजे अंतिम सांस ली थी। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर खुद रवि किशन ने दी है। सोशल मीडिया पर रवि किशन ने अंतिम संस्कार की खूब सारी तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि रवि किशन के बड़े भाई मुंबई में रहते थे और वहां रहकर वह अभिनेता के प्रोडक्शन का काम देखते थे।

विज्ञापन


रवि किशन ने किया भावुक पोस्ट
रवि किशन ने इन तस्वीरों के साथ बेहद ही भावुक कर देने वाला पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मेरे बड़े भईया  श्री राम किशन शुक्ल जी, पंचतत्व में विलीन हुए, जिन कंधों पर बैठ कर खेला करता था, आज उन्हें कंधों पर उठाया। शायद ईश्वर को यही मंजूर था, क्यों हम सभी से रूठ गए भइया। ओम शांति!' बता दें कि बीते साल की शुरुआत में भी अभिनेता के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा था। तब उनके बड़े भाई रमेश शुक्ला को कैंसर हो गया था।


इसे भी पढ़ें- Kiara Advani: सिद्धार्थ जो फिल्मों से कमाते हैं, उससे ज्यादा टीवीसी से कमाती हैं कियारा, इतने करोड़ की मालकिन

विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में दो भाइयों की मौत
एक साल के अंतराल में दो भाइयों की मौत के कारण अभिनेता के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इतनी जल्दी-जल्दी परिवार के दो लोगों का जाना, अभिनेता के परिवार के लिए यह बेहद ही कठिन समय है। बता दें कि अभिनेता के भाई राम किशन शुक्ला का एक 25 साल का बेटा है और उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें