रॉकेट बॉयज 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दूसरे सीजन में होमी भाभा, विक्रम सारा भाई और एपीजे अब्दुल कलाम के किरदार भारत को परमाणु संपन्न बनाने के लिए नई चुनौतियों का सामना करते नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में उन्हें कई मोर्चों से बाधाओं का सामना करते देखा जाएगा, जिसमें बजटीय विरोध, तकनीकी कठिनाइयां और अन्य देशों से शत्रुता शामिल है।