हंसिका को लेकर रोबो शंकर ने दिया विवादित बयान
रोबो शंकर ने कहा कि एक सीन के दौरान उन्हें हंसिका के पैर छूने थे। लेकिन हंसिका ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। यहां कर कि अपने पैर का अंगूठा तक नहीं छूने दिया। लेकिन जब फिल्म के हीरो आधी के ऐसा करने की बारी आई, तो उन्होंने कोई ऑब्जेक्शन नहीं किया। उन्होंने कहा कि हीरो होने का फायदा होता है।
रोबो शंकर ने हंसिका से मांगी माफी
रोबो शंकर का यह विवादित बयान हंसिका मोटवानी को पसंद नहीं आया, जो कि उस वक्त स्टेज पर मौजूद थीं। हालांकि, रोबो ने बाद में यह क्लियर किया कि उन्होंने सिर्फ मजाक किया है, और इस स्टेटमेंट को मजाक में लिया जाना चाहिए। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाद में टीम ने बाद में रोबो शंकर की ओर से हंसिका मोटवानी से माफी मांगी।