फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गलती से कुछ नहीं…’, क्या आरजे महवश ने साधा युजवेंद्र चहल पर निशाना? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

Wed, 21 Jan 2026 07:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rj Mahvash And Yuzvendra Chahal Unfollow Each Other On Social Media: आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इन खबरों के बीच आरजे महवश के कुछ घंटे पुराने वीडियो पर फैंस का ध्यान गया है। जिसे देखकर लगता है कि वो कहीं ना कहीं युजवेंद्र चहल पर निशाना साधा रही हैं।

विज्ञापन
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम@rj.mahvash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजे महवश और युजवेंद्र चहल के लिंकअप की अफवाहें काफी समय से उड़ रही हैं। लेकिन दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इन दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। साथ ही आरजे महवश के 24 घंटे पुराने एक वीडियो ने भी फैंस का ध्यान खींचा है, इसमें आरजे महवश ऐसी बातें कह रही हैं, जो युजवेंद्र चहल की तरफ इशारा करती हैं। ऐसा लगता है कि जैसे महवश, युजवेंद्र पर इन डायरेक्ट तरीके से निशाना साधा रही हैं। ऐसा सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है। 

विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
सोशल मीडिया पर पहले युजवेंद्र और आरजे महवश एक-दूसरे को फॉलो करते थे। युजवेंद्र, आरजे महवश की पोस्ट को लाइक भी किया करते थे। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इससे सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि इन दाेनों की दोस्ती शायद टूट चुकी है। 

 


 

विज्ञापन

24 घंटे पहले महवश ने शेयर किया क्रिप्टिक वीडियो
आरजे महवश अब इंस्टाग्राम पर युजवेंद्र चहल को फॉलो नहीं करती हैं। लेकिन 24 घंटे पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। फैंस को लगता है कि यह क्रिप्टिक पोस्ट युजवेंद्र चहल के लिए है। इस पोस्ट में महवश कहती हैं, '2026 में मेरा फिक्स इट बिहेवियर सबके लिए मर चुका है, तुमने एक घटिया हरकत की और तुम मेरी जिंदगी से बाहर। किसी की खराब पर्सनालिटी पर वर्क करनी की हिम्मत नहीं बची है। अपनी मेंटल हेल्थ भी तो खुद ही देखनी हैं ना। मुझसे गलती से हो गया, मैंने ऐसा सोचा नहीं था, तो आगे से लेफ्ट। मुझे जानना भी नहीं है। तुम्हारे साथ किसी तरह का सच का सामना नहीं खेल पाऊंगी अब।' 
वह आगे कहती हैं, 'एक तो गलती से कुछ नहीं होता है, सब कुछ सोच-समझकर होता है।' वह यह भी कहती हैं, 'मैं तुम्हें फिक्स नहीं कर सकती हूं।' महवश आगे वीडियो में काफी कुछ कहती हैं। इन सभी बातों को सोशल मीडिया यूजर्स युजवेंद्र चहल से जोड़कर देख रहे हैं। उन्हें लगता है यह बातें युजवेंद्र की तरफ ही इशारा करती हैं।  
 


चहल के तलाक के बाद आरजे महवश के साथ नजर आए थे युजवेंद्र 
साल 2025 में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक कोरियोग्राफर धनश्री से हुआ। इसके बाद उन्हें अपनी करीबी दोस्त आरजे महवश के साथ देखा गया। महवश, कई क्रिकेट मैच के दौरान युजवेंद्र को सपोर्ट करती दिखी थीं। इससे दोनों के बीच अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके हैं। इससे लगता है कि दोनों के रिश्ते, दोस्ती में दरार आ गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें