फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के पीछे भागती दुनिया से सवाल करते जावेद जाफरी, ‘तुम्बाड़’ के डायरेक्टर की फिल्म ‘मायासभा’ का ट्रेलर रिलीज

Wed, 21 Jan 2026 07:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mayasabha Trailer: फिल्म ‘तुम्बाड़’ फेम डायरेक्टर की नई फिल्म ‘मायासभा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें कॉमेडी में रंग जमाने वाले जावेद जाफरी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर उनके फैंस को हैरान करता है।

 

विज्ञापन
फिल्म 'मायासभा' के ट्रेलर में जावेद जाफरी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को फिल्म ‘मायासभा’ का ट्रेलर सामने आया। यह ट्रेलर ‘तुम्बाड़’ की तरह की फैंस को हैरान करता है। जानिए, क्या खास है इस फिल्म के ट्रेलर में? 

विज्ञापन


जावेद जाफरी ने डरावने अंदाज में किया हैरान
बुधवार को ‘तुम्बाड़’ जैसी हॉरर-थ्रिलर बनाने वाले डायरेक्ट राही अनिल बर्वे की नई फिल्म ‘मायासभा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। यह भी थ्रिलर, हॉरर से भरी है। ट्रेलर में जावेद जाफरी का अंदाज हैरान करता है। अब तक अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले जावेद जाफरी ‘महासभा’ में काफी डरावने लग रहे हैं। उनका किरदार नेगेटिव है। 



कब रिलीज होगी फिल्म ‘महासभा’
जावेद जाफरी स्टारर फिल्म ‘महासभा’ की रिलीज डेट भी मेकर्स ने ट्रेलर के साथ ही साझा की है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इसकी रिलीज डेट 30 जनवरी 2026 है। फिल्म ‘महासभा’ में जावेद जाफरी के अलावा वीना जामकर, दीपक दामले और मोहम्मद समद जैसे कलाकारों ने भी दमदार अभिनय किया है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: ‘बूगी वूगी’ का रीयूनियन, ‘दे दे प्यार दे 2’ के इस गाने पर जावेद-नावेद और रवि का जबरदस्त डांस; वीडियो वायरल 

फिल्म के साथ जुड़ी है क्रिएटिव टीम 
फिल्म ‘महासभा’ के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे हैं। गिरीश पटेल और अंकुर जे सिंह ने इसे प्रोड्यूस किया है। शामराव भगवान यादव, चंदा यादव, केवल हांडा और मनीष हांडा ने को-प्रोड्यूस किया है। वहीं आशीष निंगुरकर फिल्म ‘महासभा’ के क्रिएटिव कंसल्टेंट हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें