शनिवार देर रात मुंबई में अभिनेत्री रिया सेन के अंधेरी-स्थित दो फ्लैट भीषण आग में जलकर पूरी तरह खाक हो गए। हादसे के बाद अभिनेत्री रियासेन ने अपना गुस्सा व्यक्त किया।
रिया सेन ने देर रात ट्विटर पर लिखा, कि "हमारी बिल्डिंग में आग लगी है, हमारे दो घर जल कर बर्बाद हो गए। दमकल की गाड़ियों को आने में पूरा एक घंटा लग गया। शर्म है इस देश पर।" रिया सेन ने अपने इस ट्वीट से कहीं न कहीं सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
Our buildings on fire ! We've lost two of our flats ! And the fire engine took an hour to arrive ! Shame on this country !— Riya Sen (@riyasen_) April 11, 2015