फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिन को सलमान नहीं बल्कि इस वजह से मिली 'गोल्ड' फिल्म

Sun, 30 Jul 2017 07:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
Mouni Roy
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेर चुकीं मौनी रॉय बड़े पर्दे पर अक्षय स्टारर 'गोल्ड' से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म को लेकर ये खबरें थी कि मौनी को इस फिल्म में सलमान खान की वजह से कास्ट किया गया।
विज्ञापन


लेकिन फिलहाल फिल्म 'गोल्ड' के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने इन खबरों को अफवाह बताया है। रितेश ने कहा कि, मौनी को फिल्म में रोल उनके टैलेंट की वजह से मिला है न कि किसी की सिफारिश पर।

रितेश ने कहा, सच कहूं तो, मौनी की किसी ने सिफारिश नहीं की। वो प्रतिभाशाली हैं। किसी ने उनकी सिफारिश की, ऐसा कहना उनकी प्रतिभा पर सवाल उठाने जैसा है। मौनी ने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था और उनका ऑडिशन शानदार था जिसके बाद उन्हें इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया।
विज्ञापन

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और मौनी रॉय की यह फिल्म भारत के आजादी के बाद के 1948 के ओलम्पिक पर आधारित होगी। इस फिल्म में आजाद भारत की ओलम्पिक में पहले गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें