ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में एक कॉलम लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि रोमांस टॉयलेट में क्यों रुक जाना चाहिए। इस ब्लॉग में ट्विंकल ने अपनी और अक्षय की शादी से जुड़े एक वाकया का जिक्र किया है।
उन्होंने लिखा है, 'शादी के समय अक्षय को मैंने ये साफ कर दिया था कि मैं आपसे अपनी हर चीज शेयर करुंगी। मैं आपसे अपना दिल अपना शरीर अपनी लाइफ सब शेयर करुंगी। इतना ही नहीं मैं आपसे अपना काना तक शेयर करुंगी लेकिन मैं आपसे कभी अपनी टॉयलेट शेयर नहीं करुंगी।'
Toilet-Ek Loo Story https://t.co/S6TiWt27WZ? #satire #acronymfever pic.twitter.com/7DmwBAa8gv
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) July 30, 2017
ट्विंकल ने अखबार में छपे अपने इस व्लॉग का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एक मजेदार ट्वीट किया और लिखा है, 'मुझे लगता है कि ट्विकल मेरी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का प्रमोशन कर रही हैं लेकिन...'
Here I thought she was promoting my film Toilet - Ek Prem Katha but... https://t.co/29k2NfJCeg
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 30, 2017
आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के जबरदस्त प्रमोशन में लगे हुए हैं।