रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' का नया गाना 'बे, बाबा और बैंक चोर' रिलीज कर दिया है। इस गाने में रैप है जो बाबा सहगल ने किया है। ये बेहद मजेदार रैप है जिसे बार बार बार सुनना पसंद करेंगे। साथ ही रितेश देशमुख हमेशा की तरफ पूरे फन में दिखाई दे रहे है।
रैप की शुरुआत 'फुल कॉन्फिडेंस से जो जाते है बैंक में, नंबर वन होते है वो चोरी की रैंक में' से शुरू किया गया है। इसके साथ ही 'हम हैं बैक चोर' लाइन को इस गाने में लाने से भी फिल्ममेकर्स बाज नहीं आए। ये फिल्म अपने नाम को लेकर फैंस में खास लेकप्रिय है ऊपर से रितेश देशमुख ने फिल्म को प्रमोट करने जो नायाब तरीका खोजा है उसे भी काफी पसंद किया गया है। वो दूसरी फिल्मों के पोस्टर चुरा कर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहें हैं।
यहां सुनिए गाना-