फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा को काम दिलाने में लगे फरहान अख्तर, अक्षय से की सिफारिश

Tue, 30 May 2017 01:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर
विज्ञापन
बॉलीवुड में पिछले कई दिनों से फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। अब खबर है कि अक्षय कुमार की फिल्म के लिए फरहान ने श्रद्धा का नाम सजेस्ट किया है। ये फिल्म एथलीट बलबीर सिंह के जीवन पर बन रही बायोपिक होगी जिसमें अक्षय कुमार उनका रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'गोल्ड' है।
विज्ञापन


अक्षय ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की डायरेक्टर रीमा कागटी का नाम अनाउंस किया था लेकिन लीड एक्ट्रेस के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं। इसी वजह से ये अफवाह उड़ रही है कि फिल्म के लिए फरहान ने श्रद्धा का नाम सजेस्ट किया है।

हाल ही में श्रद्धा को आदित्य रॉय कपूर के साथ एक पार्टी में देखा गया था। इस वजह से श्रद्धा और फरहान के बीच लड़ाई की खबरें सामने आई थीं। इन खबरों को गलत साबित करने के लिए फरहान ने सोशल मीडिया पर आदित्य के साथ एक हंसती हुई फोटो शेयर की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें