फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजा शिवाजी’ देखना चाहती थीं आशा भोसले, रितेश देशमुख ने महान गायिका को किया याद; बोले- ‘परिवार का कॉल आया..’

Sat, 02 May 2026 02:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Riteish Deshmukh on Asha Bhosle: इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में दिग्गज गायिका आशा भोसले को एक खास और भावुक ट्रिब्यूट दिया जाएगा। इस दौरान एक्टर-फिल्ममेकर रितेश देशमुख ने उनके साथ अपने खास रिश्ते को याद किया।

विज्ञापन
रितेश देशमुख और आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रितेश देशमुख ने हाल ही में आशा भोसले के साथ अपनी आखिरी बातचीत को याद किया। उन्होंने बताया कि आशा भोसले ने उन्हें फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के लिए आशीर्वाद दिया था और रिलीज के बाद इसे देखने की इच्छा भी जताई थी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

मैं उन्हें ‘आशा आई’ कहकर बुलाता हूं

विज्ञापन

आशा भोसले से मिले प्यार और अपनापन के बारे में बात करते हुए रितेश ने कहा, ‘जब वह मुझसे मिलीं, उन्होंने मेरे सिर पर ऐसे हाथ फेरा जैसे एक मां अपने बच्चे पर फेरती है। मैं उन्हें ‘आशा आई’ कहकर बुलाता था, आज भी उसी नाम से बुलाता हूं।’

अपनी एक प्यारी याद शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘बातों-बातों में उन्होंने मुझसे पूछा, ‘तुम्हें क्या पसंद है? तुम क्या खाते हो?’ मैंने जो बताया, उन्होंने वही खाना अपने हाथों से बनाया और मुझे घर बुलाया। मैं वहां गया, हमने साथ खाना खाया और ढेर सारी बातें कीं।’

विज्ञापन

राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

‘राजा शिवाजी’ फिल्म देखना चाहती थीं आशा ताई
अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के बारे में बात करते हुए रितेश भावुक हो गए और उनकी आखिरी बातचीत को याद किया। जब आशा ताई ने रितेश को कॉल करके कहा था कि ‘आशीर्वाद देती हूं तुम्हें, तुम अच्छी फिल्म बनाओ। मुझे देखनी है जब फिल्म रिलीज होगी।’

रितेश ने बताया कि दो हफ्ते पहले आशा ताई के परिवार से मुझे फोन आया कि उनकी इच्छा थी कि वह यह फिल्म जरूर देखें।’ आखिर में इमोशनल होते हुए रितेश ने कहा, ‘दुर्भाग्य से आशा आई यह फिल्म नहीं देख पाएंगी।’

ये भी पढ़ें- Box office: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘एक दिन’ तक, इस शुक्रवार रिलीज हुई 7 फिल्में; जानिए किसने किया कितना कलेक्शन

'राजा शिवाजी' के बारे में
फिल्म 'राजा शिवाजी' के निर्देशक रितेश देशमुख हैं। वह इसमें लीड रोल में भी हैं। ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा इसके निर्माता हैं। यह फिल्म मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 1 मई को रिलीज हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें