फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riteish Deshmukh: जामिया में हो रही रितेश देशमुख की मराठी फिल्म की शूटिंग, सेट से अभिनेता का लुक वायरल

Sat, 24 Jun 2023 06:37 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता रितेश देशमुख राजधानी दिल्ली में केन्द्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शूटिंग करते नजर आए हैं। एक्टर की शूटिंग करने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रितेश देशमुख राजधानी दिल्ली में केन्द्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शूटिंग करने के दौरान नजर आए हैं। एक्टर की शूटिंग करने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों के चलते उनकी आने वाली फिल्म का लुक भी इंटरनेट पर लीक हो गया।

विज्ञापन

रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

आम आदमी के लुक में नजर आए अभिनेता
लीक हुए वीडियो में इंजीनियरिंग विभाग के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के बाहर रितेश देशमुख और कई पुलिस वाले खड़े नजर आ रहे हैं। साथ में फिल्म की कुछ लड़कियां भी हाथ में फिल्म की स्क्रिप्ट लिए खड़ी हैं। एक्टर ने एक आम आदमी की तरह साधारण कपडे़ पहने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रितेश अपने कंधे पर एक ऑफिस बैग भी कैरी किए दिखाई दे रहे हैं। 

 रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

मराठी फिल्म के लिए जामिया पहुंचे रितेश
कहा जा रहा है कि अभिनेता अपनी अगली मराठी फिल्म के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शूटिंग करने के लिए आए हुए हैं। विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत के दौरान पता चला कि यूनिवर्सिटी के कई विभागों में शूटिंग की गई। कई अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग के लिए सेट अप तैयार किया गया।

Supriya Pathak: पंकज कपूर और सुप्रिया की शादी के खिलाफ थीं दीना पाठक? इस बात का सताता था डर

विज्ञापन

रितेश देशमुख (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

कई दिनों से हो रही शूटिंग
यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के साथ-साथ सेंट्रल लाइब्रेरी में भी शूटिंग की जा रही है। इस दौरान छात्र-छात्राओं में फिल्म की शूटिंग को लेकर खासा उत्साह है। छात्रों की मानें तो रितेश देशमुख की फिल्म की शूटिंग काफी दिनों से जारी है।

यह भी पढ़ें- Tiger 3: एवेंजर्स एंडगेम से सलमान की 'टाइगर 3' का क्या है कनेक्शन? जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें