फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JugJugg Jeeyo: जुग-जुग जियो ने पूरे किए एक साल, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करण जौहर ने किया सीक्वल की ओर इशारा?

Sat, 24 Jun 2023 05:00 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म जुग-जुग जियो ने 24 जून को एक साल पूरा कर किया है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के सीक्वल की ओर इशारा किया है।
 
विज्ञापन
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता करण जौहर की गिनती बी-टाउन के मशहूर फिल्म मेकर्स में होती हैं। करण रोमांटिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए जाने-जाते हैं। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो न हो' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। 24 जून को उनकी फिल्म 'जुग-जुग जियो' ने एक साल पूरा किया है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और वरुण धवन नजर आए थे।

विज्ञापन

जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के सीक्वल की ओर इशारा!
करण जौहर ने इस मौके पर फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि मैं जानता हूं कि इस फिल्म का सीक्वल बनने की प्रतीक्षा में है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ कहना है कि करण अपने इस पोस्ट के जरिए फिल्म के दूसरे पार्ट की ओर इशारा कर रहे हैं।

 

प्राजक्ता कोली फिल्म जुग जुग जियो में - फोटो : insta

ये सितारें आए थे नजर
बता दें कि साल 2022  में आई फिल्म जुग-जुग जियो में कियारा आडवाणी और वरुण धवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर ने भी अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।

विज्ञापन

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

28 जूलाई को रिलीज होगी करण की फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करे तो करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन, अर्जुन बिजलानी की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है।'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।    

यह भी पढ़ें-  Celebs: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूंखार विलेन हैं ये अभिनेता, दहशत देख कांप जाएगी रूह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें