फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने भी घर वापस नहीं लौट पाएंगे ऋषि कपूर, जानिए क्या है वजह

Thu, 07 Mar 2019 07:56 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aamir khan and rishi kapoor - फोटो : instagram
विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस महीने भी भारत लौटकर नहीं आ पाएंगे। हिंदी सिनेमा के सदाबहार एक्टर ऋषि पिछले पांच महीनों से अमेरिका में हैं। कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र  ने बताया कि ऋषि होम सिकनेस के शिकार हैं और घर लौटने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं। जैसा कि रणबीर और आलिया की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं लेकिन ऋषि एक बड़ी मजबूरी की वजह से घर वापस नहीं आ सकते जिसकी वजह से बेटे की शादी की डेट और आगे बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


आपको बता दें ऋषि कपूर पिछले पांच महीने से अमेरिका में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने मार्च में भारत वापस आने की बात कही थी लेकिन इलाज अभी तक पूरा नहीं हो पाया है जिसकी वजह से उन्हें घर वापस आने में और वक्त लग सकता है।

विज्ञापन

rishi kapoor
गुरुवार को ही ऋषि कपूर ने इस महीने भारत लौटने की अपनी किसी भी योजना की बात को सिरे से नकार दिया है। ऐसा कहा जा रहा था कि अस्वस्थ ऋषि को अमेरिका में इलाज पूरा होने के बाद मार्च में छुट्टी मिल जाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। 

अपने स्वास्थ्य के बारे में ऋषि ने कहा कि अभी वह पहले से ठीक हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुधरने की प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लग रहा है। आशा है कि वह कुछ महीनों में घर लौट आएंगे। 

ऋषि कपूर ने 1970 में 'मेरा नाम जोकर' के साथ बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्हें 'बॉबी', 'कभी-कभी', 'कर्ज', 'अमर-अकबर- एंथनी', 'रफू चक्कर', 'बोल राधा बोल', 'फना'  जैसी फिल्मों में देखा गया। हाल ही में उन्हें पिछलीबार फिल्म 'मुल्क' और वेब सीरीज 'राजमा चॉल' में ऑनस्क्रीन देखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें