फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: पिता को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, कहा- लोग चले जाते हैं खालीपन छोड़ जाते हैं

Sun, 30 Apr 2023 07:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके परिवार और दोस्तों सहित सिनेमा जगत से जुड़े स्टार्स ने उन्हें याद किया। इसी बीच नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए काफी इमोशनल पोस्ट किया है।
विज्ञापन
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे, भले ही अब वह हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े तमाम किस्से और कहानियां आज भी याद की जाती हैं। अभिनेता ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता को नम आंखों से याद कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके परिवार और दोस्तों सहित सिनेमा जगत से जुड़े स्टार्स ने उन्हें याद किया। इसी बीच नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए काफी इमोशनल पोस्ट किया है।

विज्ञापन

रणबीर ने पिता के लिए कही यह बात

बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। ऋषि कपूर के निधन में  रणबीर कपूर ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके जाने के बाद जीवन में काफी खालीपन आ गया है, जिसे कोई भी पूरा नहीं कर सकता हैं। रणबीर ने कहा, ‘किसी इंसान के लिए सबसे दुख की बात तब होती है, जब आप अपने माता-पिता में से किसी एक को खो देते हैं। यह सच में कुछ ऐसा है खासकर जब आप अपने 40 के करीब आ रहे हों, तो यही वह समय होता है, जब आमतौर पर ऐसा कुछ होता है, लेकिन यह परिवार को करीब लाता है।'

Aryan Khan: शाहरुख खान के साथ काम करने का कैसा रहा अनुभव? बेटे आर्यन ने उठाया राज से पर्दा

नीतू कपूर ने भी किया इमोशनल पोस्ट\
रणबीर ने आगे कहा, ‘यह आपको प्रियजनों को अहमियत देना सिखाता है और जीवन को समझने में मदद करता है। यह आपको बताता है कि आपकी प्राथमिकताओं में क्या मायने रखता है और क्या नहीं को महत्व देता है।’ वहीं,  दूसरी तरफ नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की और उसके कैप्शन में लिखा,  ‘हम हर दिन आपको अच्छी यादों के साथ याद करते हैं।’

विज्ञापन

जैकी श्रॉफ ने  ऋषि कपूर को क्या याद
आपको बता दें कि नीतू ने ‘रफू चक्कर’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘दो दूनी चार’ जैसी फिल्मों में ऋषि कपूर के साथ सह-कलाकार के रूप में काम किया। ऋषि के दोस्त जैकी श्रॉफ ने अभिनेता को भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्टार में से एक के रूप में याद किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें