अपने विवादित बयानों और ट्वीट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले एक्टर ऋषि कपूर ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जो विवाद का कारण बन सकता है। ऋषि ने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें एक्टिंग नहीं आती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
rishi kapoor
ऋषि कपूर हर मुद्दों पर अपनी राय रखने में कभी पीछे नहीं हटते हैं, हालांकि कई बार अपने बयानों को लेकर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा है। हाल ही में एक लीडिंग डेली को दिए इंटरव्यू के दौरान जब उनसे बॉलिवुड में आए बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमेशा से मुझे लगता है कि फिल्म का स्क्रीनप्ले ही उसकी जान होती है, इसलिए मैंने कई सारी ऐसी फिल्मों में काम किया जोकि कॉन्टेंट पर आधारित थीं।'
विज्ञापन
3 of 4
rishi kapoor
एक्टिंग के बारे में पूछे जाने पर ऋषि ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे एक्टर हैं जिनको पता ही नहीं है कि एक्टिंग क्या होती है।' उन्होंने आगे कहा, 'एक्टिंग के लिए भीख मांगना और सब तरह की सिफारिशों के जरिए फिल्मों में रोल पाने का तरीका गलत है, एक एक्टर को तो अच्छी एक्टिंग आनी ही चाहिए।'
आज के दौर की फिल्मों के बारे में बात करते हुए ऋषि ने कहा कि आजकल बहुत तरह की फिल्में बन रही हैं। जैसे 'हिंदी मीडियम', 'शुभ मंगल सावधान', ये दोनों काफी विपरीत पटकथा वाली फिल्में हैं मगर इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।