रिचा चढ्डा की आने वाली फिल्म 'जिया एंड जिया' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के नाम से ही साफ है ये फिल्म ऐसे दो लोगों के इर्द गिर्द घूमती है जिनका नाम जिया है। इस फिल्म में रिचा और कल्कि दोनों ही जिया के किरदार में नजर आने वाली हैं। टीजर में दोनों को काफी मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।
इससे पहले कल्कि 'अ डैथ इन द गंज' में दिखाई दी थीं। वहीं बात करें रिचा चढ्डा की तो वो जल्द ही 'फुकरे रिटर्न्स' में भोली पंजाबन के किरदार में नजर आने वाली हैं।
पढ़ें- प्रोड्यूसर बनीं रिचा चड्ढा, देखें पहली फिल्म का दमदार ट्रेलर
यहां देखें फिल्म का टीजर-