सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी है। वैसे तो फैंस सलमान खान की हर फिल्म के लिए बेसब्र रहते हैं लेकिन जब बात हो सलमान और कैटरीना की जोड़ी तो ये बेसब्री दोगुनी हो जाती है।
ऐसे ही कुछ फैंस के लिए हम लाए हैं 'टाइगर जिंदा है' के का फोटो जिसमें कैटरीना कैफ और सलमान खान की जबरदस्त केमेस्ट्री दिख रही है। 'टाइगर जिंदा है' साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।
इस फिल्म के लिए सलमान खान और कैटरीन कैफ विदेशों में शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले भी फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थी लेकिन इस तस्वीर की बात ही कुछ और है। इस फिल्म में सलमान खान घुड़सवारी करते नजर आने वाले हैं।
पढ़ें- दो एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स ने बढ़ाई कैट की परेशानी, किसके साथ दिखाएं बॉन्डिंग
कैट और सलमान इस फिल्म में बहुत से स्टंट खुद ही करते नजर आएंगे। और इसीलिए दोनों स्टार्स खूब पसीना बहा रहे हैं और नए-नए स्किल्स पर काम कर रहे हैं। इससे पहले आई फिल्म एक था टाइगर ने जबरजस्त कामयाबी हासिल की थी। टाइगर जिंदा है इसी फिल्म का सीक्वल है।
ऐसे में मेकर्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म के लिए कैटरीना ने सर्फिंग भी सीखी है। सलमान और कैट की कैमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत सहज हैं। यह ऑन स्क्रीन भी नजर आता है और ऑफ स्क्रीन भी।
पढ़ें- जब सलमान के सामने ही खिसक गई कैट की ड्रेस, फिर जो हुआ वो इशारों में था