फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadda: करियर को लेकर बोलीं ऋचा चड्ढा, 'कई बार ऐसा लगा कि अब हार मान लेनी चाहिए'

Sun, 22 Dec 2024 03:05 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने करियर के उतार चढ़ाव और काम को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसे मौके आए जब उन्हें लगा कि उन्हें हार मान लेनी चाहिए।
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर एक खास पहचान बनाई है। दोनों ने शादी की। साथ ही अब उनकी एक बेटी भी है। कपल ने स्क्रीन लाइव प्रोग्राम में अपने फिल्मी सफर को लेकर बात की है। ऋचा और अली ने बताया कि वे निराशा की भावनाओं से कैसे निपटते हैं, उन्होंने बताया कि एक समय आया जब उन्हें लगा कि अब हार मान लेनी चाहिए।
विज्ञापन

हर 6 महीने में हार माननी पड़ती है
ऋचा चड्ढा ने कहा कि करियर में आगे बढ़ने के लिए उन्हें हर 6 महीने में हार माननी पड़ती है। उन्होंने कहा, "हर छह महीने में मुझे हार माननी पड़ती है और फिर से शुरुआत करनी पड़ती है।"

ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @ therichachadha
इन फिल्मों में नजर आए सितारे
अली फजल ने कहा, आमिर खान के साथ वे थ्री ईडियट्स फिल्म में पहली बार नजर आईं थीं। ऋचा चड्ढा ने कहा, दिबाकर बनर्जी की फिल्म ओए लकी, लकी ओए में उन्होंने साल 2008 में पहली बार काम किया था। इसके बाद दोनों बॉलीवुड अभिनेता 'फुकरे' फिल्म में साथ नजर आए थे। इसके बाद अली को अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर में नजर आए थे।
 

Girls Will Be Girls: ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ देखकर भावुक हुईं कोंकणा सेन और दीया मिर्जा, वीडियो वायरल

विज्ञापन

निर्माता के तौर पर सामने आए कपल
वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों सितारे 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुची तलाती ने किया। फिल्म में सह-निर्माता ऋचा चड्ढा और कार्यकारी निर्माता अली फजल हैं। अगले साल वह एक फिल्म में एक्टिंग करती हुई भी नजर आएंगी। फिल्म ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ में ऋचा अलग तरह का किरदार करने वाली हैं। फिल्म में प्रीति पाणिग्रही और केसव बिनॉय किरण के साथ कनी कुसरुति मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह 18 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें