फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiran Rao: लापता लेडी बन गई थीं किरण राव, आमिर खान की एक लाइन ने बदल दीं चीजें और फिर बना डाली 'लापता लेडीज'

Sun, 22 Dec 2024 02:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiran Rao: इस साल 'लापता लेडीज' जैसी फिल्म का निर्देशन करने वाली किरण राव का कहना है कि एक समय था जब वे खुद लापता लेडी जैसा महूसस करने लगी थीं। फिर आमिर खान की एक यादगार लाइन ने उन्हें प्रेरित किया।
विज्ञापन
आमिर खान-किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म लापता लेडीज इस साल की सबसे चर्चित फिल्म बनी है। भारत की तरफ से इसे ऑस्कर में फीचर फिल्म श्रेणी में आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया। हालांकि, अंतिम सूची में यह फिल्म जगह नहीं बना पाई और ऑस्कर की रेस से अब बाहर है। हाल ही में इस फिल्म की निर्देशक और आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव फिल्म के बारे में बात करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वे खुद लापता लेडी जैसा महसूस करने लगी थीं।

विज्ञापन

लापता लेडीज, किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
एक लाइन ने बदल दिए हालात
दरअसल, किरण राव ने करीब 13 साल के अंतराल के बाद 'लापता लेडीज' का निर्देशन किया है। इससे पहले उन्होंने 'धोबी घाट' निर्देशित की थी। किरण राव ने कि वह अपने आप में लापता लेडी जैसा महसूस करने लगी थीं। मगर फिर 'लापता लेडीज' फिल्म से आमिर खान ने उन्हें एक यादगार लाइन सुनाई। इसने उन्हें इस फिल्म के साथ जुड़ने को प्रेरित किया।

किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर ने दिया मौका 
किरण राव ने कहा, 'वह एक लाइन इतनी उम्दा थी कि मैंने सोचा ये फिल्म तो मैं सचमुच करना चाहती हूं'। किरण राव ने आरजे रोहिणी के साथ बातचीत में ये खुलासा किया। किरण राव ने याद किया कि आमिर खान ने उनके साथ फिल्म की एक लाइन साझा की, जब वह स्क्रीनराइटिंग कंपटीशन की ज्यूरी में थे। किरण ने आगे कहा कि यह लाइन इतनी आकर्षक थी कि उन्हें तुरंत इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की ख्वाहिश जाग उठी। किरण राव ने बताया कि जब आमिर ने उन्हें फिल्म के निर्देशन का मौका दिया तो वे बहुत खुश थीं और खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें:
Mamta Kulkarni: 'मैं अध्यात्म की ओर बढ़ गई, मेरी सारी इच्छाएं मर गईं', अपनी लव लाइफ पर बोलीं ममता कुलकर्णी

किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
कहानी के लिए किया काम
किरण राव ने आगे कहा कि उन्होंने कई सालों तक संघर्ष किया। खुद उन्हें एक लापता लेडी जैसा महसूस होने लगा था। किरण राव ने कहा कि फिर उन्होंने फिल्म के लिए सही स्टोरी खोजने की कोशिश की। किरण राव का कहना है कि वे उस पल के लिए आभारी हैं। इस फिल्म को आमिर खान और किरण राव ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

ये खबर भी पढ़ें:
Triptii Dimri: रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहीं तृप्ति डिमरी? तस्वीरों ने डेटिंग अफवाहों को दी हवा
विज्ञापन

आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
अगले प्रोजेक्ट पर कर रही हैं काम
इसी बातचीत में किरण राव ने यह भी सुनिश्चित किया कि वे अब अगले प्रोजेक्ट में 13 साल का समय नहीं लगाएंगी। उन्होंने बताया कि वे अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और फिलहाल राइटिंग पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास कई सारे आइडिया हैं। किरण ने कहा, 'कई सारी चीजों पर काम चल रहा है, पता नहीं पहले क्या होता है'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें