अनुराग कश्यप के साथ फिल्मी कैरियर शुरू करने वाली ऋचा चड्ढा इन दिनों अनुराग पर नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली पर फिदा है। ऋचा, संजय के साथ 'रामलीला' फिल्म में काम कर रही हैं।
संजय की लीला इन दिनों 'रामलीला' में नजर आ रही है। ये कहना है संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में काम कर रही ऋचा चड्ढा का। संजय के काम के प्रति लगाव से ऋचा प्रभावित हैं। संजय के साथ काम करना उनके लिए सपना सच होने जैसा है।
अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अपनी अभिनय क्षमता का परिचय देने वाली ऋचा चड्डा आजकल काफी खुश हैं। जिस मौके के लिए लोग सालों इंतजार करते हैं, वह उन्हें इतनी जल्दी जो मिल गया।
'रामलीला' के पहले ऋचा चड्ढा 14 जून को रिलीज हो रही फिल्म 'फुकरे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह दिल्ली की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं।