फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबरे के नाम पर ठगे जाएंगे, कुछ और ही है रिचा की फिल्म का सच!

Fri, 13 May 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माता पूजा भट्ट की फिल्म का टाइटल भले ही कैबरे हो लेकिन इसका इस डांस से कोई सीधा संबंध नहीं है। सूत्रों के मुताबकि फिल्म में दिखाए जाने वाले एक बार/रेस्तरां का नाम कैबरे है। फिल्म झारखंड के गांव में रहने वाली एक लड़की के ग्लैमर की दुनिया में आने के सपनों की की कहानी है। इस लड़की की कोई हत्या करना चाहता है और वह एक शहर से दूसरे शहर भागती है। गांव से निकल कर मुंबई, वहां से दुबई और फिर लौट कर मुंबई।
विज्ञापन


फिल्म में रोमांस और थ्रिल का तड़का भी है। यह बातें भी गलत हैं कि फिल्म का बीते जमाने की ग्लैमरस अभिनेत्री/डांसर हेलन से कोई संबंध है। रोचक तथ्य यह भी है कि पूजा के दिमाग में पहले सिर्फ कैबरे टाइटल था, कहानी नहीं थी।

वह इस टाइटल पर फिल्म बनाना चाहती थीं। तब उन्होंने एड फिल्म निर्देशक नियोगी के साथ इसे शेयर किया और कहा कहानी लिखें। नियोगी ने दो हफ्ते में कैबरे टाइटल लेकर कहानी लिख दी, जो पूजा को पसंद आ गई। उसी पर फिल्म बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें