बिग बॉस-आठ के विजेता गौतम गुलाटी ने बॉलीवुड में कदम रखने के लिए सबसे पहले उड़नछू नाम की फिल्म साइन की थी। परंतु तभी उन्हें एकता कपूर से तीन फिल्मों का प्रस्ताव मिला, जिसमें कहा गया कि उन्हें बढ़िया रोल दिया जाएगा। तब गौतम ने उड़नछू छोड़ दी। अब खबर है कि जिस फिल्म के लिए एकता ने उन्हें बुलाया था, वह फिल्म भी गौतम नहीं कर रहे हैं।
असल में एकता ने अपनी एडल्ट-इरॉटिक (वयस्क-कामुक) फिल्म ट्रिपल एक्स गौतम को ऑफर की थी। जिसमें न केवल सेक्स के सीन थे बल्कि गौतम से उस अनुबंध पर हस्ताक्षर करने को भी कहा गया, जिसमें लिखा था कि उन्हें किसी भी हद तक जाने को कहा जाए, वह इंकार नहीं कर सकेंगे। गौतम ने इससे इंकार कर दिया। एकता ने अपनी इस फिल्म के सभी ऐक्टरों से यही अनुबंध किया है।
गौतम का कहना है कि यह फिल्म करके मैं अपने उन फैन्स को नाराज नहीं करना चाहता था जो घरों में बैठे मेरी अच्छी इमेज की कल्पना करते हैं। खैर, वह एकता के साथ अन्य फिल्में कर रहे हैं।