फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंजरवेटरशिप: ब्रिटनी स्पीयर्स के समर्थन में आईं रिया चक्रवर्ती, बोलीं- उन्हें आजाद करो

Thu, 24 Jun 2021 05:40 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने 'कंजरवेटरशिप' से मुक्त होने के लिए आवाज उठाई है। 
  • ब्रिटनी का कहना है कि इससे उन्हें फायदा तो नहीं हुआ है उल्टा नुकसान ही झेलना पड़ा है।
  • अब स्पीयर्स की इस लड़ाई में रिया चक्रवर्ती ने भी उनका समर्थन किया है।
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती और ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों अपने पिता के साथ कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ब्रिटनी ने आवाज उठाई है कि वो अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण से मुक्त होना चाहती हैं। अब उनकी इस लड़ाई में रिया चक्रवर्ती ने उनका समर्थन किया है। रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में #FreeBritney लिखा है। बता दें ब्रिटनी ने कानूनी कार्यवाई के दौरान जज से कहा कि मैं अपना जीवन फिर से जीना चाहती हूं। ब्रिटनी ने कोर्ट में कहा, 'मुझे मेरी जिंदगी, मेरी आजादी वापस चाहिए। 13 साल हो चुके हैं, अब बहुत हुआ।' ब्रिटनी मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। इस वजह से उनके पिता 2008 से कानूनी तौर पर उनकी देखरेख कर रहे हैं। ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स के पास कानूनी अधिकार है, जिसके वो अपनी बेटी के जीवन से जुड़ा हर फैसला ले सकते हैं। इसमें उनकी पर्सनल लाइफ और पैसों से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

विज्ञापन



क्या होती है कंजरवेटरशिप ?
कंजरवेटरशिप, अमेरिका में संरक्षकता की एक कानूनी अवधारणा है, जहां कोर्ट के द्वारा प्रतिनिधियों का चुनाव होता है, उस शख्स के लिए जो मानसिक या शारीरिक रूप से खुद की देखभाल करने में असमर्थ हैं। यह आमतौर पर बुजुर्ग लोगों के लिए किया जाता है या फिर मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों के लिए जो सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारी से जूझ रहे हों। ऐसे में ब्रिटनी के मामले में उनकी वित्तीय संपत्ति से लेकर अन्य कोई भी फैसला सिंगर के पिता जेमी स्पीयर्स और एक वकील करते हैं।

विज्ञापन

ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
इसपर स्पीयर्स का कहना है, 'मैं चाहती हूं कि बिना किसी मूल्यांकन के इस ‘कंजरवेटरशिप’ को समाप्त किया जाए।' बयान में उन्होंने कानून व्यवस्था और अपने पिता की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘ ‘कंजरवेटरशिप’ से मेरा भला होने से अधिक नुकसान हो रहा है। मैं एक बेहतर जिंदगी पाने की हकदार हूं।'

गायिका ने कहा कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हैं और बच्चा चाहती हैं, लेकिन 'कंजरवेटरशिप' व्यवस्था उन्हें इसकी अनुमति नहीं दे रही है। सुनवाई के दौरान स्पीयर्स के करीब 100 प्रशंसक अदालत के बाहर एकत्रित हुए और हाथ में 'ब्रिटनी को अब आजाद करें' और 'ब्रिटनी को ऐसी जिंदगी से बाहर निकलो' की तख्ती लिए नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें