फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत: अभिनेता की मदद करना चाहती थीं रिया चक्रवर्ती, इलाज के लिए इस अभिनेत्री से की थी अपील

Sat, 24 Oct 2026 03:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Sushant Singh Rajput: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत काफी चर्चा में रही है।
  • अभिनेत्री स्मिता जयकर ने सुशांत के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि रिया उनकी मदद करना चाहती थीं। 
  • स्मिता के मुताबिक वह खुद आध्यात्मिक हीलिंग के जरिए सुशांत की और मदद करना चाहती थीं, मगर ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री स्मिता जयकर ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक अहम बात बताई है। उनके मुताबिक जब सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन के इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे, तब उन्होंने उन्हें आध्यात्मिक हीलिंग देने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि रिया चक्रवर्ती ने उनसे मदद मांगी थी। अभिनेत्री ने इस बात पर अफसोस जताया कि सुशांत कभी उनके आश्रम नहीं आए। उन्हें उम्मीद थी कि वह उनकी मदद कर सकती थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

रिया ने स्मिता से मांगी मदद
  • स्मिता जयकर अभिनय के अलावा आध्यात्मिक हीलिंग भी करती हैं। 
  • सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि रिया चक्रवर्ती के मदद मांगने पर वह अस्पताल में सुशांत सिंह राजपूत से मिलने गई थीं। 
  • उन्होंने कहा कि सुशांत ने उनसे बहुत अच्छे से बात की। 
  • बातचीत के दौरान वे काफी खुश लग रहे थे। उन्होंने इस बारे में भी बात की थी कि सुशांत हीलिंग सेशन के लिए उनके आश्रम आ सकते हैं, मगर ऐसा कभी नहीं हो पाया। 

रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम-@rhea_chakraborty
स्मिता ने सुशांत को दी आध्यात्मिक हीलिंग 
स्मिता ने बताया, 'जब सुशांत सिंह राजपूत हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे, तब मैं उन्हें हीलिंग देने गई थी। वहां उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। रिया ने मुझे फोन किया था। मैंने उसके साथ 'सोनाली केबल' में काम किया था और हमने पहले भी इन सब चीजों के बारे में बात की थी। उसे वह बातचीत याद थी, इसलिए उसने मुझसे संपर्क किया। मैंने उससे कहा कि मैं आकर सुशांत से मिलूंगी।'

वायरल वीडियो: स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू, दोहराया 'डीडीएलजे' का डायलॉग; पुराने दिन किए याद

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : X
सुशांत आश्रम आने को तैयार थे
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'उस समय शायद वह दवाइयों के असर में थे। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से बात की और काफी खुश लग रहे थे। मैं उन्हें आश्रम लाने की योजना बना रही थी और वह भी आने को तैयार थे। उस रात रिया ने मुझे मैसेज किया, 'स्मिता, उसकी हालत फिर से बिगड़ रही है।' लेकिन ऐसा कभी नहीं हो पाया, काश वह आ पाते।'

स्मिता सुशांत की ज्यादा मदद करना चाहती थीं
स्मिता ने याद करते हुए बताया कि अस्पताल में मिलने पर उन्होंने सुशांत को बहुत प्यार से गले लगाया था। सुशांत की मौत के बारे में पता चलने पर उन्हें लगा कि काश वे उनकी मदद के लिए कुछ और भी कर पातीं। उन्होंने कहा, 'जब मुझे उनकी मौत के बारे में पता चला, तो मैंने सोचा, 'वह मेरे पास क्यों नहीं आए? उन्होंने मुझसे दोबारा संपर्क क्यों नहीं किया? मैं उनकी मदद कर सकती थी।'
विज्ञापन

स्मिता जयकर - फोटो : सोशल मीडिया
स्मिता ने रिया का बचाव किया
स्मिता जयकर ने भी रिया का बचाव करते हुए कहा, 'उस समय रिया ही सुशांत के साथ थीं और उनकी मदद करना चाहती थीं। यह बेचारी लड़की इन सब मामलों में घिसट गई। जब मैंने उनके साथ काम किया था, तब वह बहुत ही प्यारी लड़की थीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें