फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू, दोहराया 'डीडीएलजे' का डायलॉग; पुराने दिन किए याद

Sat, 24 Oct 2026 02:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • स्लोवाक राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन पर बॉलीवुड फिल्म का खुमार चढ़ा है।
  • उन्होंने शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का डायलॉग दोहराया है।
  • उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
स्लोवाक राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहरुख खान का जादू देश के बाहर भी खूब चलता है। भारत में स्लोवाक राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन भी बॉलीवुड सुपरस्टार के फैंस की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 1995 की क्लासिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) का अपना पसंदीदा डायलॉग 'सेनोरिटा' दोहराया है।
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो में क्या है?
राजदूत मैक्सियन ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह कार चलाते हुए फिल्म का मशहूर डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं 'बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा।' यह डायलॉग फिल्म में शाहरुख खान के किरदार 'राज' ने बोला था, जो काफी मशहूर हुआ था।

डीडीएलजे - फोटो : सोशल मीडिया
राजदूत ने की फिल्म की तारीफ
वीडियो के साथ राजदूत ने भारत में बिताए अपने समय को याद किया और फिल्म के बारे में बात की। इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए मैक्सियन ने लिखा, 'एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म जो मुझे भारत में बिताए अपने समय की याद दिलाती है! 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995) भारतीय सिनेमा के दिग्गजों शाहरुख खान और काजोल की एक सदाबहार रोमांटिक बॉलीवुड क्लासिक है। इसमें कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।'

वायरल वीडियो: सैफ ने बजाया तगड़ा गिटार; करीना बोलीं- सबसे कूल पति, छोटे नवाब के जवाब ने खींचा फैंस का ध्यान

विज्ञापन

डीडीएलजे - फोटो : सोशल मीडिया
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के बारे में जानकारी
  • 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान और काजोल ने राज और सिमरन की भूमिका निभाई थी।
  • इनकी प्रेम कहानी यूरोप की एक यात्रा के दौरान शुरू होती है। 
  • आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सबसे खास बात यह थी कि इसमें रोमांस, कॉमेडी, पारिवारिक भावनाएं और बेहतरीन संगीत का मेल था। 
  • शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया जीता था। 
  • अपने मशहूर डायलॉग से लेकर सदाबहार गानों तक, इस फिल्म का जादू आज भी बरकरार है। 
  • मुंबई के मराठा मंदिर में इसका लंबे समय से लगातार दिखाया जाना इस बात का सबूत है कि कुछ प्रेम कहानियां कभी पुरानी नहीं होतीं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें