देश की सबसे महंगी फिल्म 'बाहुबली 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2 साल बाद आज लोगों को पता चल जाएगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। अगर आप ज्यादा उत्सुक हैं तो हम आपको बता दें कि कटप्पा ने ऐसा राजमाता के कहने पर किया था।
फिल्म में दर्शक इसका डिटेल देख पाएंगे। ये फिल्म देश भर के 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। खबरों की मानें तो बाहुबली फिल्म 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
ये भ्ाी पढ़ें- BAAHUBALI Fan Review: कटप्पा का राज जानने की बेसब्री, चंद मिनटों में भर गया पूरा हॉल
बॉलीवुड भास्कर डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म के बारे में मूवी के एक क्रू मेंबर ने बताया था कि शूटिंग से पहले 150 लोगों ने गोपनीयता की शपथ ली थी। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा.... इस सीन को शूट करते समय मेकर्स ने बहुत सीक्रेसी रखी थी।
कुछ इंफॉर्मेशन लीक भी हुई थी। इसी के चलते 150 लोगों से गोपनीयता का बॉन्ड भी भरवाया गया था। इस बॉन्ड में साफ लिखा था कि जानकारी लीक करने पर फाइनेंशियल पेनाल्टी और सजा हो सकती है।
ये भ्ाी पढ़ें- Film Review: पहले भाग से ज्यादा दमदार है बाहुबली-2 की कहानी
फिल्म की पूरी जान इसी सवाल पर अटकी है। इसीलिए डायरेक्टर्स ने ऐसा कदम उठाया था। बता दें कि पहले स्क्रिप्ट में कटप्पा के बाहुबली को मारे जाने का प्लान नहीं था। लेकिन बाद में क्रू के कहना पर ये सीन आखिर में जोड़ा गया था।