फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो की TRP में जबरदस्त गिरावट, वजह बना एक दोस्त

Sat, 29 Apr 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
कपिल शर्मा
विज्ञापन
लगता है कपिल शर्मा के बुरे दिन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे है। हाल ही में आई एक खबर ने कपिल शर्मा की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बता दें कि कुछ समय पहले फोर्ब्स ने कपिल शर्मा को 100 सर्वश्रेष्ठ सेलेब्स में से सातंवा स्थान दिया था।
विज्ञापन


फोर्ब्स की यह रेटिंग उस समय दी गई थी जब कपिल का शो कामयाबी के नए नए आयाम लिख रहा था। कपिल अपनी लाइफ के इतने बड़े यू टर्न से होकर गुजरेंगे ये किसी ने कभी नहीं सोचा था।

 बता दें कि कपिल के शो की टीआरपी सुनील और कपिल के झगड़े के बाद लगातार गिरती जा रही है। आकंड़ो की मानें तो शो की टीआरपी 7 मिलियन से गिरकर सीधा 3.9 मिलियन पर सिमट गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कपिल शर्मा से फ्लाइट में हुए झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर के साथ-साथ अली असगर और चंदन प्रभाकर ने भी कपिल शर्मा के शो को अलविदा कह दिया था।

बहरहाल इसके बाद खबरें आ रही है कि सुनील जल्द ही सोनी टीवी पर कमबैक करेंगे। खबरों की मानें तो सोनी ने अपने शो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' के सीजन-6 को होस्ट करने के लिए सुनील से बात की है। 
विज्ञापन


इस शो का आखिरी सीजन 2014 में खत्म हो गया था। बहरहाल सुनील इस शो के सीजन-6 के साथ अपनी दमदार वापसी कर सकते हैं।

बता दें कि जज के रुप में दर्शकों को एक बार फिर अनु मलिक और फराह खान की जोड़ी दिखाई देगी। 

ये भी पढ़े-  फिल्म देखने को मजबूर कर देंगे 'बाहुबली 2' के ये जबरदस्त सीन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें