एक्ट्रेस सनी लियोन एक बार फिर अपने कंडोम विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला शाखा ने सनी लियोन के कंडोम विज्ञापन का विरोध जताया और कहा कि इस विज्ञापन को देखकर महिलाएं बहुत शर्म महसूस करती हैं। ये एक अलग ही संदेश देता है।
बॉलीवुडलाइफ के मुताबिक, इस महिला शाखा ने सनी लियोन के कंडोम विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग की है। उनके मुताबिक, टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले इस तरह के विज्ञापन से घरेलू महिलाओं के लिए असजहज स्थिति पैदा हो जाती है और वो घरवालों के साथ बैठकर टीवी भी नहीं देख पातीं।
महिला विंग की सेक्रेटरी शीला गांगुर्दे के मुताबिक, भारत एक प्रगतिशील देश है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि अश्लील विज्ञापन दिखाया जाए और परिवार के लोग इसे देखें।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला शाखा ने सरकार को सनी लियोनी के कंडोम विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। अगर रोक नहीं लगती है तो फिर पार्टी आंदोलन करेगी।
ये भी पढें - सलमान की भाभियों के बीच हुआ बड़ा झगड़ा, वजह चौंकाने वाली