सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' पर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले सेंसर बोर्ड को फिल्म में इस्तेमाल किए गए पत्रकार बरखा दत्त के नाम से दिक्कत थी अब एक बार फिर बोर्ड ने कुछ शब्दों को लेकर आपत्ति जताई है।
सेंसर बोर्ड को फिल्म में बोले गए 'दलित' और 'सेक्स टॉय' शब्दों से दिक्कत है और उन्होंने फिल्म के मेकर्स से इन शब्दों को हटाने को कहा है। बोर्ड का कहना है कि 'दलित' शब्द जातिप्रथा के बारे में बात करता है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। वहीं बोर्ड को फिल्म में किसी संदर्भ में बोले गए 'सेक्स टॉय' शब्द पर भी आपत्ति है। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड चाहता है कि 'सेक्स टॉय' शब्द को 'एडल्ट साइट' से रिप्लेस कर दे।
ये भी पढ़ें- आ गया 'नूर' का ट्रेलर, फिल्म में दिखेंगे सोनाक्षी के जलवे
खबरों के अनुसार मेकर्स ने भी बोर्ड की इस मांग को स्वीकार कर लिया है। फिल्म में इन शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। ये फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।
'नूर' पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज की नॉवेल 'कराची! यू आर किलिंग मी' पर बेस्ड है। सोनाक्षी के अलावा इस फिल्म में अनुषा दांडेकर, कनन गिल और पूरब कोहली मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- झूमने पर मजबूर कर देगा 'नूर' का नया गाना 'मूव योर लक'