फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा के दांवपेंच पर ‘अमर उजाला’ की खबर का असर, फॉक्स स्टार स्टूडियोज में इतने लोगों की छुट्टी

Fri, 16 Oct 2020 03:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
हाउसफुल 4 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के आंकड़ों की बाजीगरी का जो खुलासा ‘अमर उजाला’ ने पिछले साल नवंबर में किया था, उसका असर दिखने लगा है। इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज की भारतीय शाखा ने बनाया था और इस कंपनी का अधिग्रहण अब डिज्नी कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की अंदरूनी तफ्तीश में जो जानकारियां सामने आई हैं, वे बेहद चौंकाने वाली हैं और इसी के चलते कंपनी के तमाम कर्मचारियों की छुट्टी पिछले कुछ महीनों में की जा चुकी है।

विज्ञापन


189 करोड़ कमा भी हाउसफुल 4 मुनाफे का सौदा नहीं, इसलिए कंपनी ने छुपाई फिल्म की लागत

फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रबंधन पर हिंदी सिनेमा के कुछ नामचीन निर्माताओं के साथ साठगांठ करके हिंदी फिल्मों को जरूरत से ज्यादा बजट में बनाने की खबर सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने ही ब्रेक की थी। इस बात के बाहर आते ही फॉक्स स्टार स्टूडियोज के अंदर हंगामा मचा और यही वह समय था जब दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म कंपनी बन चुकी डिज्नी ने फॉक्स स्टार का अधिग्रहण कर लिया। इसकी भारतीय शाखा की ऑडिट हुई तो जांच में तमाम खामियां निकली हैं।

विज्ञापन

डिज्नी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बीच, कंपनी के तमाम शीर्ष अधिकारियों को भी नए प्रबंधन के सवालों का सामना करना पड़ा है। यही नहीं डिज्नी ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज के ज्यादातर लोगों की छंटनी भी कर दी है। भारतीय टेलीविजन और फिल्म मीडिया के दिग्गज उदय शंकर ने जब डिज्नी इंडिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही, तभी से कंपनी के भीतर चल रही दिक्कतों की बातें बाहर आने लगी थीं। इससे पहले फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह का भी इस्तीफा आ चुका है। अब तक करीब डेढ़ दर्जन लोगों की कंपनी से छुट्टी हो चुकी है और इसकी टीम में बताते हैं कि अब सिर्फ पांच लोग ही बचे हैं।

‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले इस बात की भी जानकारी दी थी कि फॉक्स स्टार स्टूडियोज और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बजट की नए सिरे से ऑडिट की गई है और फॉक्स स्टार को खरीदने वाली कंपनी डिजनी इंडिया ने इसका बजट पूरी तरह छांट दिया है। इसके बाद से ही इस फिल्म से जुड़ी टीम के चेहरों पर हवाइयां उड़ती देखी गई हैं। कंपनी ने करण जौहर की एक और फिल्म ‘तख्त’ में भी पैसा लगाने से इंकार कर दिया और आशंका यही है कि ये फिल्म अब बंद हो चुकी है। 
विज्ञापन

brahmastra
फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने इसके अलावा जो भी फिल्में और बनाई थीं और जिनकी रिलीज अटकी हुई थी, सब की सब कंपनी की अपनी ओटीटी हॉटस्टार को रिलीज के लिए दी जा चुकी हैं। इसी नई व्यवस्था के तहत अब तक इस ओटीटी पर ‘दिल बेचारा’, ‘लूटकेस’ और ‘सड़क 2’ रिलीज हुईं हैं। आने वाले दिनों में ‘लक्ष्मी बॉम्ब’, ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘द बिग बुल’ भी इसी कड़ी में रिलीज होने वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक डिजनी इंडिया प्रबंधन ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज का पुराना खाता करीब करीब पूरा बंद कर दिया है। ‘ब्रह्मास्त्र’ पुराने प्रबंधन की बनाई हुई आखिरी फिल्म होगी, इसका प्रबंधन भी अब नई टीम ने अपने हाथ में ले लिया है। फॉक्स स्टार की नई भारतीय फिल्में अब नए साल में शुरू होंगी, और इनका प्रबंधन पूरी तरह से भारत में काम कर रही डिजनी की टीम देखेगी। 

पढ़ें: सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को हुए आठ साल पूरे, यहां देखिए वेडिंग एलबम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें