फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19: कोरोना की दूसरी लहर के बीच रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा और शेफाली शाह ने लगवाया टीका

Tue, 06 Apr 2021 06:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेफाली शाह, रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। दिन प्रतिदिन कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड तो जैसे कोरोना का हब बन चुका है। अक्षय कुमार, विक्की कौशल से लेकर कटरीना कैफ तक हर बड़ा स्टार इस वक्त कोविड 19 से पीड़ित है। इस बीच देशभर में टीकाकरण का काम भी जारी है। 

विज्ञापन


इस बीच अभिनेत्री रेणुका शहाणे, शेफाली शाह और अभिनेता आशुतोष राणा ने मंगलवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली है। अभिनेत्री रेणुका शहाणे (54) ने अपने पति और अभिनेता आशुतोष राणा (53) के साथ शहर के बीकेसी टीका केंद्र की अपनी तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया।

उन्होंने केंद्र के चिकित्सकों और नर्सों का उनकी सेवा के लिए धन्यवाद किया। अभिनत्री ने ट्वीट कर कहा " आज हमने टीके की पहली खुराक ली। टीका लगवाएं, मास्क पहने, सामाजिक दूरी बनाए रखें और अपने हाथ सेनेटाइज करते रहें।
विज्ञापन


शाह (48) ने टीका लगवाने के बाद अपनी बिल्ली के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की।

अभी तक फिल्म जगत की कई हस्तियां कोविड-19 टीका लगवा चुकी हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, जया बच्चन, एश्वर्य राय, सलमान खान, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, जीतेंद्र आदि प्रमुख नाम हैं जो टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें