फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार समेत स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा भी कोरोना की चपेट में, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

Tue, 06 Apr 2021 05:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुणाल कामरा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। इसके चलते कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसी बीच जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मंगलवार को कहा कि वह और उनका परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कुणाल इस वक्त अपने घर पर क्वारंटीन हैं, जबकि उनके माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कुणाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये अपने फैंस के साथ यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, 'मेरे माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं भी कोरोना पॉजिटिव हूं और घर में ही क्वारंटीन हूं। मैंने उन सभी लोगों से बात कर ली है जो मेरे संपर्क में आए थे। मैं और मेरी फैमिली जल्द ही ठीक हो जाएंगे। प्लीज कोरोना की दूसरी लहर को गंभीरता से लीजिए और बहुत सुरक्षित रहिए।'

कुणाल के इस पोस्ट पर उनके फैंस और कई बॉलीवुड सितारों ने जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि रितेश देशमुख, उर्मिला मातोंडकर और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें और उनके माता-पिता को जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन




देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसकी चपेट में कई सारे बॉलीवुड सिलेब्रिटीज आ चुके हैं। हाल ही में भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, गोविंदा, आलिया भट्ट, अभिजीत सावंत समेत कई बड़े नाम कोविड-19 पॉजिटिव पाए थे। हाल ही में विक्की कौशल और कटरीना कैफ के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें